बशीर बद्र ने सच ही कहा है, " मैं बोलूं तो इल्जाम है बगावत का चुप रहूं तो बेबसी सी होती है"। इस पंक्ति के बारे में कुछ बोलूं उससे पहले रोज सुबह की अखबारों की हेडलाइंस का जिक्र करना जरूरी है -यूपी के औरैया में दो ट्रकों की भिड़ंत में 14 मजदूरों की मौत.........., महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेनों से कटकर मजदूरों की मौत............., सड़क पर ही एक महिला ने दिया बच्चे को जन्म .......,.....,उत्तर प्रदेश में 1 मजदूर के घर पहुंचते ही उसकी मौत ................बच्चा बोला और कितना चल तक चलना है मां पैरों में छाले पड़ गए हैं......... आदि-आदि । अखबारों की वह खबरें हैं जो हमें रोज ,सुबह-सुबह देखने को मिलती हैं और एक बार फिर 1947 के बंटवारे की तस्वीरें जेहन में घूमने लगती हैं इससे एक बात तो तय हो जाती है कि भारत में आज भी एक वर्ग ऐसा है जो वही जिंदगी जी रहा है जो सन 1947 में जी रहा था वह है, मजदूर गरीब वंचित वर्ग । आज...
Comments